Uncategorized

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने दी पोला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने प्रदेश एवं जिलेवासियों को पारंपरिक लोकपर्व पोला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पर्व है।
तारिणी चंद्राकर ने कहा कि यह पर्व विशेष रूप से किसानों और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर है। पोला पर्व हमें अपनी परंपराओं को सहेजने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पोला पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से प्रेम और उल्लास के साथ पोला पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!