पोला तिहार की खुशियों में शामिल हुईं ज्योति हरख जैन , लोगों को बांटे नांदिया बैल
पारंपरिक पर्व पर बैलों की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

भखारा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं कृषि संस्कृति से जुड़े प्रमुख पर्व पोला (पोरा) तिहार के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोला तिहार की खुशियों में सहभागी बनते हुए लोगों के बीच नांदिया बैल वितरित किए और पर्व का उत्साह साझा किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, कृषि संस्कृति और पशुधन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। बैल हमारे किसान और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। नांदिया बैल बांटने की परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश मिलता है।
ज्योति हरख जैन ने कहा कि त्योहार तभी सार्थक होता है, जब इसकी खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ साझा की जाएं। इसी भावना के साथ उन्होंने लोगों को नांदिया बैल भेंट कर पोला तिहार की खुशियां बांटीं और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पोला तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान आइए परंपराओं को मिलकर आगे बढ़ाएं।
