18 सालों बाद ओसिया विहार फेस-2 में 12.17 लाख की लागत से हुआ आरसीसी नाली निर्माण, पार्षद कुशल लोढ़ा के प्रयासों से श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विकास को मिल रही गति
महापौर रामू रोहरा व निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी के विकास कार्यो के प्रति सक्रियता से श्री लोढ़ा है प्रभावित, जताया वार्ड व शहर विकास के लिए आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो को बताया जनहितकारी

धमतरी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद कुशल लोढ़ा के सतत प्रयासों से ओसिया विहार कॉलोनी फेस-2 में नागरिकों को बड़ी विकास सौगात मिली है। यहां 18 सालों बाद लगभग 12 लाख 17 हजार रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलने के साथ ही कॉलोनीवासियों को काफी सुविधा होगी। कार्य पूर्ण होने पर पार्षद कुशल लोढ़ा ने नगर निगम महापौर रामू रोहरा एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
भाजपा की रीति-नीति व कल्याणकारी नीतियों व विकास से प्रभावित है श्री लोढ़ा
ज्ञात हो कि श्री लोढ़ा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए है। लेकिन वे भाजपा से प्रभावित रहे है। भाजपा की रीति-नीति को जनहितकारी बताते रहे है। श्री लोढ़ा का पूरा परिवार भी भाजपा के प्रति समर्पित रहा है। श्री लोढ़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है और इसका लाभ लगातार आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। पार्षद कुशल लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार, महापौर रामू रोहरा एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी व निगम की टीम के प्रयासों से धमतरी शहर विकास की नई गाथा लिख रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है और सभी वर्गों के हित एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देती है।
वार्डवासियों ने जताया आभार
आरसीसी नाली निर्माण पूर्ण होने पर वार्डवासियों ने पार्षद कुशल लोढ़ा के प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि पार्षद निर्वाचित होने के बाद से ही कुशल लोढ़ा लगातार वार्ड में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए हर स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके सक्रिय प्रयासों से वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
विकास की गति निरंतर जारी रहेगी- कुशल लोढ़ा
पार्षद कुशल लोढ़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में अभी भी कई विकास कार्य प्रस्तावित एवं शेष हैं। इन कार्यों की स्वीकृति को लेकर महापौर एवं विजय मोटवानी से लगातार मांग की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इन कार्यों को भी शीघ्र स्वीकृति मिलेगी और निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री लोढ़ा रोजाना वार्ड भ्रमण करते है। वार्डवासियों की मांगो, समस्याओं से रुबरु होकर निराकरण का हर सभंव प्रयास करते है।