Uncategorized

विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से मिली करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात

रुद्री बैराज नहर पार से सांकरा तक सड़क निर्माण कार्य की भी जल्द मिलेगी स्वीकृति

कहा धमतरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क और मजबूत बुनियादी सुविधाएं है प्राथमिकता

धमतरी। विधायक ओंकार साहू के प्रयास से छाती से उडेना, कंडेल, भोथली, बलियारा, बोडरा होते हुए संबलपुर तक लगभग 16 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इस मार्ग के निर्माण से अनेक गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोडऩे में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। धमतरी शहर के महत्वपूर्ण मार्ग अंबेडकर चौक से रुद्री तक 5 किलोमीटर 4-लेन सड़क तथा रुद्री से गंगरेल तक 6.40 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है। कुल 11.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा। यह कार्य वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग मुख्य जिला मार्ग क्रमांक-243 के अंतर्गत है। इसमें पुल-पुलिया सहित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। 5.00 किलोमीटर हिस्से में 4-लेन तथा 6.40 किलोमीटर हिस्से में 2-लेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। विधायक ओंकार साहू ने बताया कि रुद्री बैराज नहर पार से संकरा तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति भी जल्द होने वाली है। इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि गोकुलपुर से भटगांव मार्ग के लिए भी जल्द प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने की उम्मीद है। इस मार्ग की स्वीकृति एवं निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन के लिए सुगम और सुरक्षित सड़क उपलब्ध होगी। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क और मजबूत बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!