Uncategorized

असामाजिक तत्वों, अपराधियों व गैर कानूनी कार्यो में संलिप्त लोगो को बख्शा नहीं जाएगा – एसपी भावना पाण्डेय

कहा, जिले में बेहतर पुलिसिंग है प्राथमिकता, आमजनता से भी की सहयोग की अपील


धमतरी। एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करते हुए राय रखी। उन्होने कहा कि जिले में बेहतर से बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता है। कानून सबके लिए सामान्य है कोई भी व्यक्ति कानून के दायरे से बाहर नहीं है। जिले में असामाजिक तत्वों, अपराधियों व गैर कानूनी कार्यो में संलिप्त लोगो को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी गंभीरता से इस दिशा में कार्य कर रही है। किसी भी अपराध के पूर्व पुलिस सुरक्षात्मक तरीके से अपराधों के रोकथाम हेतु प्रयासरत रहती है। इसके बाद भी अपराध घटित होने पर पुलिस अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाने हर संभव प्रयास करती है। हाल ही में मराठापारा क्षेत्र में 20-25 नकाबपोश युवकों द्वारा आधी रात उत्पात मचाने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रात भर पेट्रोलिंग करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी रही। अपराध को अंजाम देने वालो पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी भावना पाण्डेय ने जिलेवासियों से भी अपराधो के रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों व लोगो की सूचना तत्काल पुलिस को दे। सूचना देने वालो का नाम गोपनीय रहेगा। सभी के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दिया जा सकता है।
सीसीटीवी की निगरानी होगी दुरुस्त
चर्चा के दौरान एसपी भावना पाण्डेय ने बताया कि शहर के सीसीटीवी कैमरो की जानकारी जुटाकर कैमरो की वर्तमान स्थिति से अवगत होकर खराब कैमरो को दुरुस्त कराने पर जोर दिया जाएगा। कैमरे पुलिस की मद्दगार होती है। आम जनता से ही अपील है कि अपने घरो, प्रतिष्ठानों के बाहर यथा संभव कैमरे लगवाए और कैमरो को चालू व दुरुस्त अवस्था में रखें। इससे सुरक्षा व अपराधों के रोकथाम में मद्द मिलेगी।
दीपावली पर्व पर दुरुस्त रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
चर्चा के दौरान एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। भीड़ भाड़ वाले इलाको में विशेष व्यवस्था की जाएगी। जवान तैनात किये जाएंगे। भीड़भाड़ व तंग रास्तो में बाइक पेट्रोलिंग भी की जाएगी। त्यौहार के पूर्व बैठक लेकर बेहतर व कानून व्यवस्था पर जोर दिया जायेगा।
नशे के खिलाफ सख्ती रहेगी जारी
जब से एसपी भावना पाण्डेय जिले में पदस्थ हुई है नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई काफी तेज हुई है। एसपी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब गांजा, हिरोईन पर पुलिस सख्त है। इसके अतिरिक्त चाकूबाजो, माहौल खराब करने वालो, अन्य अपराधो से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!