Uncategorized

सांसद ने राइस मिलर्स एसोसिएशन, खनिज एसोसिएशन एवं किशन गोपाल महावर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को शाल, स्मृति चिह्न से किया सम्मानित

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास व जनहित के मुद्दो पर हुई चर्चा


धमतरी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू हुई। बैठक में धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन, खनिज एसोसिएशन एवं किशन गोपाल महावर सेवा ट्रस्ट द्वारा जिले की 107 आंगनबाडिय़ों हेतु स्मार्ट टीवी वितरण कार्यक्रम अंतर्गत 10 स्मार्ट टीवी का प्रतीकात्मक वितरण किया । वही जिले की 30,000 महिलाओं को स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं रियूजेबल सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं को नि:शुल्क रियूजेबल सैनिटरी पैड (बाला किट) का वितरण किया । विमोचन शिक्षा विभाग की पुस्तक मैं भी नागरिक का विमोचन किया । इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने धमतरी अक मिशन का औपचारिक शुभारंभ किया । अस्पताल में मरीजों के चिकित्सकों के पास जाने से पहले ओपीडी अ1 संगवारी शुभारंभ किया । इसके अलावा प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी का शुभारंभ किया । धमतरी एवं वीबीरामजी के अभिसरण से 100 संकुलों में महिलाओं (दीदियों) द्वारा बकरी पालन हेतु ऊँचे फर्श वाले, सौर ऊर्जा युक्त बकरी शेड निर्माण परियोजना का प्रारंभ किया। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राइस मिलर्स एसोसिएशन, खनिज एसोसिएशन एवं किशन गोपाल महावर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को शाल, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!