Uncategorized

नकाबपोशो के आधी रात उत्पात मचाने के बाद मराठा समाज में आक्रोश

समाजजनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का दिया अल्टीमेटम


धमतरी। बुधवार की देर रात्रि शहर के मराठापारा वार्ड में करीब 20 – 25 युवक जो कि अपने चेहरे में एक ही रंग के कपड़े से अपने मुंह को ढककर वार्ड में घुसे जो कि अपने हाथ में लाठी डंडा और अन्य हथियार भी रखे हुए थे, जिनके द्वारा वार्ड में घूमघूमकर गाली गलौज कर दहशत भी फैलाई गई थी। हालांकि वार्ड में उनका इस तरह से घुसने का मकसद क्या था वह लोग कौन थे, और किसे ढूंढ रहे थे यह फिलहाल ज्ञात नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना से मराठा समाज में भारी आक्रोश है। जिनके सदस्य और पदाधिकारियों ने गुरूवार की शाम कोतवाली थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया गया और नकाबपोश युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, हालांकि इस दौरान मराठा समाज के सदस्यों से सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने चर्चा में कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान मराठा समाज के सदस्यों में ऋतुराज पवार, आनंद पवार, अशोक पवार, दीपक लोंढृे समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। समाजजनों ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों के गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है जिसके पश्चात कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम जैसे आंदोलन को बाध्य होने की जानकारी दी है। युवा नेता आनंद पवार ने इस घटना को लेकर भारी नाराजगी जताई है, जिनका कहना है कि पुलिस की विफलता की वजह से धमतरी में अपराध बढ़ता जा रहा है। आये दिन यहां हत्या हो रही है। जिसकी एक वजह सूखा नशा भी है, उन्होंने कहा कि इस तरह हथियार लेकर वार्ड में नकाबपोश युवकों का घुसना दहशत फैलाना वार्ड के लोगों के लिये बड़ी ही चिंता का विषय है, ऐसे असामाजिक तत्वों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इसके विरोध में प्रदर्शन तेज किया जायेगा, चक्काजाम भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!