भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ धमतरी के नेतूराम यादव पुन: अध्यक्ष और विजय साहू चेयरमैन निर्वाचित
डॉ भूपेंद्र साहू सहित 6 उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए

धमतरी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ धमतरी का निर्वाचन गुरुवार को नत्थूजी जगताप नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव की सबसे विशेष बात यह रही कि विभिन्न पदों के लिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रमुख पदाधिकारी के निर्वाचन के साथ ही कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष नेतूराम यादव व्याख्याता,चेयरमैन विजय कुमार साहू, 6 उपाध्यक्ष-डॉ भूपेंद्र साहू, मंजूषा साहू व्याख्याता,उमेश वशिष्ठ राहुल सिंह नेताम प्राचार्य, सत्यमपुरी गोस्वामी समाज सेवी, और परविन्दर कौर गिल व्याख्याता, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि (कार्यकारिणी हेतु)देवेन्द्र भारद्वाज व्याख्याता व अमृत साहू चुने गए। विजयी पदाधिकारियों ने प्रथम बैठक में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया जिसमें सचिव डोलेश्वरी साहू, संयुक्त सचिव हेमंत साहू,सह सचिव श्वेता गजेंद्र,साधारण सदस्य प्रतिनिधि रामबगस गंगबेर, स्काउटर प्रतिनिधि चोवा लाल धीवर व श्यामसुंदर सिन्हा,गाइडर प्रतिनिधि योगिता कँवर व प्रीति शांडिल्य,सहयोजित सदस्य बालाराम साहू,तोरण लाल गंजीर, व डेरहिन बाई,ग्रुप लीडर प्रतिनिधि प्राचार्य मदनमोहन दास व नंदकिशोर साहू,सहा. जिला आयुक्त गाइड: नविता तिवारी मनोनित किये गए। निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से मुख्य निर्वाचन अधिकारी लीलाधर चौधरी, निर्वाचन अधिकारी सोहन लाल साहू और सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत लाल साहू, मोहित राम बनपेला, सोमदत्त साहू, दुवेन्द्र मंडावी,हेमंत कुमार व प्रीति शांडिल्य ने संपन्न कराया।इस अवसर पर वरिष्ठ स्काउटर भारत लाल साहू ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सेवा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया सेवा के महत्व एवं प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवन लाल साहू, पूर्व अध्यक्ष डीपेन्द्र साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद पांडे, जिला संगठन आयुक्त नेम लाल गंगेले, हीना भेंसले, वीरेन्द्र सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, शेषनारायण गजेन्द्र, रामचंद्र देवांगन, अनीता यादव, प्राची सोनी, श्वेता गजेन्द्र,खेमलाल साहू,शेखर लाल साहू, शिव कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, संतोष ध्रुव, प्रवीण वैद्य,हरीश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्काउटर, गाइडर, आजीवन सदस्य, ग्रुप लीडर्स और स्काउट-गाइड बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सोहन लाल साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में लीलाधर चौधरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमतरी ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए मिलकर काम करने और धमतरी को स्काउटिंग के क्षेत्र में देश के अग्रिम पंक्ति में पहुंचाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेतूराम यादव ने कहा निष्काम सेवा करना चाहिए इसका फल आज नही तो कल जरूर मिलता है। चेयरमैन विजय कुमार साहू स्काउटिंग की जीवन शैली को अपनाने की बात कही। उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वे बचपन में स्काउट रहे हैं और स्काउटिंग से जुड़कर सेवा करना चाहते हैं, हम सभी को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने धमतरी को स्काउटिंग के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने की बात कही।
