Uncategorized

मिशन मैदान में पटाखा बाजार का विरोध, स्कूल, व्यापारिक प्रतिष्ठाने, हास्पिटल, रिहायशी इलाको में खतरे का आशंका

पार्षद योगेश लाल व रिसाईपारा पश्चिम वार्डवासियों ने किया विरोध


धमतरी। दीपावली पर्व के पूर्व शहर में हर वर्ष पटाखा दुकाने सजती है। पिछले कई वर्षो से रत्नाबांधा चौक के करीब मिशन मैदान में पटाखा बाजार लगता रहा है। इस वर्ष भी मिशन मैदान में ही पटाखा बाजार प्रस्तावित है। लेकिन इस अब खुलकर विरोध हो रहा है।
बता दे कि मिशन मैदान रिसाईपारा पश्चिम वार्ड अन्तर्गत आता है। वार्ड के पार्षद योगेश लाल व वार्डवासियों द्वारा इस बार मिशन मैदान में पटाखा दुकाने लगाने का पूरजोर विरोध कर रहे है। पार्षद योगेश लाल ने चर्चा के दौरान कहा कि पहले 40-50 पटाखा दुकाने ही लगती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से मिशन मैदान में 150 से अधिक दुकाने लगती है। जिससे खतरा बढ़ते जा रहा है। मिशन मैदान के समीप स्कूले, व्यापक बाजार, अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठाने, हास्पिटल के साथ ही रिहायशी क्षेत्र भी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना की रुप ले सकती है। चूंकि पटाखा बाजार बारुद के ढेर के सामान होता है। ऐसे व्यस्त घनी आबादी व व्यापार वाले क्षेत्र में इस प्रकार की खतरे की अनदेखी जनहित में उचित नहीं है। इसलिए पटाखा दुकानों को अन्यत्र स्थानातंरित किया जाना चाहिए।
निगम द्वारा निकाला जाए दुकानों का ड्रा, होगी राजस्व आय
रिसाईपारा पश्चिम वार्ड पार्षद योगेश लाल ने कहा कि पूर्व नगरीय निकाय प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों का ड्रा निकाला जाता था, जिससे निगम को राजस्व आय होता था वर्तमान में निगम द्वारा ही ड्रा निकाला जाना चाहिए जिससे राजस्व आय बढ़ेगी और निगम की बिगड़ी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
निगम नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी पार्षदो ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, दुकान स्थानांतरित करने रखी मांग
निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर व कांग्रेसी पार्षदो ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर पटाखा दुकाने सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानांतरित करने मांग रखी है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मिशन मैदान में 150 पटाखा दुकाने लगाये जाना प्रस्तावित है वर्तमान में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था, मिशन मैदान के समीप स्कूल, हास्पिटल व दुकाने व वार्डवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर से दूर खाली जगह पर पटाखा दुकाने खोली जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!