Uncategorized

नगरीय क्लस्टर स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन 21 व 22 अगस्त को एकलव्य खेल परिसर में

गिल्ली-डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन

धमतरी। धमतरी शहर में छत्तीसगढ़ ओलंपिक परम्परागत खेलों की प्रतियोगिता अब तीसरे चरण में पहुंच गई है। जहां खेलों का आयोजन नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगा, जिसमे धमतरी नगर निगम के 5 जोन से जीते हुए खिलाड़ी व आमदी, भखारा, नगरी, मगरलोड, कुरूद नगर पंचायत से जीते हुए प्रतिभागी भाग लेंगे। इन खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़े उत्साह से हिस्सा लेकर निकाय क्लस्टर में पहुंचे है। यह चरण आगामी 21 वा 22 अगस्त को संपन होगा, जिसकी तैयारी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पूरी की जा चुकी है। प्रत्येक खेल से विजेता प्रतिभागी या दल का आयुवार एवं वर्गवार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

महापौर विजय देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के पहले और दूसरे चरण में ग्रामीण और शहरी खेल प्रतिभाओं को मंच मिला। इन चरणों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिला। इन खेलों के आयोजन से लोगों को पारंपरिक खेल से जुड़ने और जोड़ने का मौका मिल रहा है। इससे राज्य में खेलों के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण हो रहा है,साथ ही खेलो को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को तो मिला ही है। नागरिकों द्वारा खिलाडियों के उत्साह वर्धन करने भी भीड़ देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!