Uncategorized

धरती के सबसे बड़े जनसेवक थे प्रभु श्रीराम-पं राजेश शर्मा

गोकुलपुर वार्ड में तीन दिवसीय मानस गान का हुआ शुभारंभ

संबंधों को जीने का नहीं, बल्कि निभाने का समग्र जीवन दर्शन है श्रीरामचरितमानस- राजेंद्र शर्मा

धमतरी- मानव सेवा एवं जन कल्याण का धरती पर संदेश देने हेतु भगवान श्री राम त्रेतायुग में अवतार लिए थे, तब से लेकर आज तक इस भूखंड में भगवान राम से बड़ा जन सेवक आज तक कोई नहीं हुआ है और न ही भविष्य में भी कोई होगा, उनका संपूर्ण जीवन चरित्र ही समर्पण, त्याग तथा तपस्या का पर्याय रहा है उक्त बातें गोकुलपुर वार्ड में सत्संग समिति एवं समस्त वार्ड वासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय मानस गान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता में उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई आगे उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन से वायुमंडल में जो मानस मंत्र का संचार चौपाई के रूप में होता है उसी से ही सर्वत्र सुख ,शांति व समृद्धि का वास घरों-घर तक पहुंच कर हम सबके जीवन को खुशहाल बनाती है । इसलिए धार्मिक आयोजनों में समग्र समाज को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र को दर्पण के रूप में चरितार्थ करता हुआ राम चरित्र मानस जीवन की सच्चाइयों को हमारे समक्ष रखता है भगवान श्री राम अपने जीवन में संबंधों को जिया नहीं बल्कि निभाया है और वर्तमान समय के समाज में जो नैतिक मूल्यों का गिरावट दर्ज किया जा रहा है उसके लिए संबंध की पुनर्स्थापना हेतु मानस मंच एक महत्वपूर्ण संदेश दे जाता है। गौरतलब एक लंबे समय से निरंतर यह धार्मिक आयोजन को आयोजित करने का बीड़ा वार्ड के संवेदनशील लोगों के द्वारा उठाया गया है। जिसमें प्रथम दिवस पहला मंचीय समिति में मां विंध्यवासिनी महिला समिति तथा दूसरी समिति के रूप में सुर संगीता महिला मानस परिवार पोटिया डीह की प्रस्तुति ने वातावरण को धर्ममय बना दिया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एम .आर.यादव, सुरेश साहू, अंजलि साहू द्वारा किया गया ।उद्घाटन के इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में डाँ.दिनेश वैष्णव ,विजय साहू, लेख राम नेताम, राम यादव ,प्रीत राम सोनकर, पाषर्द गण गजेंद्र कंवर, ईश्वर सोनकर, पूर्व पार्षद महेश साहू,मनराखन लाल सिन्हा, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!