Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के करकमलों से 5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

अंगारमोती रूद्रेश्वर परिक्षेत्र निषाद समाज दानीटोला में विकास की नई पहल

धमतरी-अंगार मोती रूद्रेश्वर परिक्षेत्र अंतर्गत निषाद समाज भवन, दानीटोला में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।निषाद समाज भवन की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महापौर निधि से 5 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमि पूजन महापौर रामू रोहरा के करकमलों से विधिवत रूप से संपन्न हुआ।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक भवनों के सुदृढ़ीकरण से समाज को संगठित होने एवं अपनी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन, पार्षद अज्जू देशलहरे, पार्षद हिमानी साहू, पार्षद चंद्रभागा साहू उपस्थित रहीं।
साथ ही निषाद समाज धमतरी के अध्यक्ष लीला राम निषाद, महेंद्र निषाद, सागर निषाद, सुनील निषाद सहित समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा समाजजनों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!