Uncategorized

गांधी जयंती पर ज्योति भानु चन्द्राकर ने खादी का कपड़ा खऱीदकर किया हाथकरघा सोसायटी को प्रोत्साहित


कुरुद। महात्मा गांधी जयंती पर कुरूद नगर के हाथकरघा सोसायटी में भाजपा पदाधिकारियों के साथ ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष वन्देमातरम परिवार, एल्डरमेन एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका कुरूद ने खादी का कपड़ा खऱीदकर, हाथकरघा सोसायटी के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर हाथ से बनाये गये कपड़ों को खऱीदने के लिये सभी को प्रोत्साहित किया। ताकि स्थानीय नागरिकों और सोसाइटी सदस्यों एवं खादी कपड़ों को आम नागरिकों तक पहुँचाया जा सकें। इस दौरान महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!