Uncategorized

जपं सदस्य श्रीमती अंगीरा ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिपं सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन को भेंट कर दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 अरौद(ली) की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती अंगीरा भूपेन्द्र ध्रुव, सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी दीपक साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष उमेद्र सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 की नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन को उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की।मुलाकात के दौरान जनपद व जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन अपने कार्यकाल में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के अपार समर्थन से यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देंगी।श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने इस सौजन्य भेंट और शुभकामनाओं के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी.इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!