Uncategorized

आयुक्त विनय पोयाम ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

लौह पुरुष की जयंती पर ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

धमतरी. लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर पर नगर निगम सभागृह में निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को निगम आयुक्त विनय कुमार ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा के लिए कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयुक्त ने आज निगम के सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलवाया। राष्ट्रीय एकता दिवस आज निगम सभागार में सादगी पूर्वक मनाया गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी ने इस बात की शपथ ली कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हु जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हु। गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सभी स्थानों में मनाया जा रहा है। नगर निगम धमतरी में भी इसको लेकर शपथ लिया गया। शपथ के दौरान उपायुक्त पी सी सार्वा, कार्यपालन अभियंता विजय खलखो आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!