Uncategorized

पार्षद नीलेश लूनिया का रंग लाया प्रयास : सदर मार्ग का होगा बी.टी करण, सदर मार्ग बी.टी रोड निर्माण को मिली स्वीकृति

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ,महापौर रामू रोहरा का जताया आभार

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र के सदर उत्तर वार्ड में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। महापौर रामू रोहरा एवं सदर उत्तर वार्ड के पार्षद नीलेश लूनिया के सतत प्रयासों से मकई चौक से रामबाग तक सदर मार्ग पर बीटी रोड निर्माण के लिए 1.14 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और लंबे समय से जर्जर सड़क से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
यह मार्ग वर्ष 2018 से खराब स्थिति में था और बरसात के मौसम में कीचड़ एवं जलभराव के कारण लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था। क्षेत्र के व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग एवं आम नागरिक प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता था। वार्डवासियों ने कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी थी।
वार्ड पार्षद एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नीलेश लूनिया ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का समग्र विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सदर उत्तर वार्ड की यह प्रमुख सड़क लंबे समय से उपेक्षित थी, जिसे लेकर उन्होंने लगातार महापौर एवं निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा और आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप अब इस सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।श्री लूनिया ने कहा कि सड़क निर्माण होने से न केवल क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी,नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव जी,महापौर रामू रोहरा का जताया आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर के सकारात्मक सहयोग और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही वार्ड में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने भी सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क वार्ड की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसके निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधा मिल सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!