Uncategorized

महापौर रामू रोहरा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री का बड़ा सहयोग:

धीवर समाज की महिला उषा हिरवानी के उपचार हेतु 15.84 लाख रुपये की स्वीकृति

धमतरी- नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धीवर समाज धमतरी परगना की महिला उषा हिरवानी, पति शिवकुमार हिरवानी, के उपचार हेतु 15 लाख 84 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से प्रदान की गई है, जिससे उनके उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
महापौर रामू रोहरा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष अनुशंसा पत्र प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आर्थिक सहयोग की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।
महापौर रामू रोहरा आज स्वयं उषा हिरवानी के निवास पहुंचे और उनसे तथा परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा भरोसा दिलाया कि नगर निगम एवं शासन हर जरूरतमंद नागरिक के साथ खड़ा है।
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली के कारण जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका प्रयास है कि धमतरी के किसी भी नागरिक को उपचार या अन्य आवश्यक कार्यों में आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।उषा हिरवानी एवं उनके परिवारजनों ने मुख्यमंत्री और महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें नया जीवन और आशा मिली है।यह सहायता शासन की जनकल्याणकारी सोच एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। राज्य नोडल एजेंसी, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना द्वारा जारी पत्र के अनुसार धमतरी जिले की निवासी उषा हिरवानी, पति शिवकुमार हिरवानी के उपचार के लिए 15,84,000 रुपये (पंद्रह लाख चौरासी हजार रुपये) की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि गंभीर बीमारी केउपचार हेतु प्रदान की जा रही है, जिससे मरीज के इलाज में आर्थिक सहयोग मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!