Uncategorized

महाशिवरात्रि महोत्सव पर त्रयंबकेश्वर धाम ओना-कोना में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रुद्र महायज्ञ संपन्न, संस्थापक ने महापौर से की मुलाकात

धमतरी-जिला बालोद के ओना-कोना स्थित श्री त्रयंबकेश्वर धाम में भव्य पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, वेद मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महोत्सव के सफल आयोजन के उपरांत त्रयंबकेश्वर धाम के संस्थापक तीरथ राज फूटान (गड्डी) नगर निगम कार्यालय धमतरी पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने महापौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।महापौर रामू रोहरा ने भी तीरथ राज फूटान का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने त्रयंबकेश्वर धाम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!