Uncategorized

दूधमुहे बच्चे को बस में छोड़कर भागी महिला,जांच में जुटी पुलिस

बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को लिया अपने अंडर

धमतरी।शहर के बस स्टैंड में गुरुवार की दोपहर एक महिला मासूम बच्चे को बस में छोड़कर भाग गई। महिला की तलाश की जा रही है। बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को अपने अंडर में ले लिया है। बड़ा सवाल की यह महिला कौन थी और आखिर बच्चा है किसका ?
मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में एक महिला पचपेड़ी रायपुर से चढ़ती है.जो अपने चेहरे को स्कार्फ से ढकी हुई थी। उसके हाथ में तीन-चार महीने का मासूम बच्चा था। जैसे ही वह बस धमतरी पहुंचा, सीट में बच्चे को सुलाकर महिला भाग खड़ी हुई। जब स्टाफ ने देखा कि बच्चे का कोई भी पालक नहीं है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके अलावा चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया। दोनों टीम के द्वारा बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर जांच के बाद डॉ अखिलेश देवांगन ने स्वास्थ्य बताया।चाइल्ड लाइन के नीलम साहू ने बताया कि यह बच्चा लड़का है जो 4 से 5 माह का है, स्वस्थ है। महिला कौन थी, मामला क्या है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति के अंडर में बच्चा है और इसे विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!