ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल, धमतरी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण, देवकी, वसुदेव, नंद और यशोदा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) की आरती उतारकर एवं पालना झुलाकर किया गया। तत्पश्चात, रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे राधा-कृष्ण रूपी बच्चों की शिक्षिकाओं द्वारा आरती की गई। उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कु. ईशिका पटेल, द्वितीय कु. मनीषा निर्मलकर, तृतीय कु. दीक्षा यादव। पालना सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कु. भूमिका पटेल, द्वितीय चि. ललेश साहू। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम अजय एंड ग्रुप, द्वितीय झ्र आदित्य एंड ग्रुप रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हुए सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा, जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों और उनके जीवन की गहराइयों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उनकी लीलाओं और अनमोल संदेशों से प्रेरित होकर हम सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर बढ़ सकते हैं। श्रीकृष्ण ने हमें कर्म, धर्म एवं न्याय की प्रेरणा दी है, जिसे अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश सोनी, घनश्याम शर्मा, आदित्य दुबे, रत्नेश तिवारी, शैलेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीषा अंकमवार, श्रीमती रूमानी कुरैशी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती शीतल साहू, कु. प्रिया शर्मा, अल्फिया शेख, कु. पायल नामदेव, कु. दीपिका पटेल, कु. मोनिका बांधे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन कु. मुक्ति तिवारी ने किया।