Uncategorized

प्रांत युवा प्रमुख ने आमदी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर द्वारा आमदी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ अपने संबोधन में ठाकुर जी ने आयोजक समिति ,ग्रामीण जनों को ,प्रतिभागी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कबड्डी अपनी संस्कृति से संबंधित खेल है जो की टीम भावना से खेली जाती है यह संगठन के अंतर्गत बहुत ही शक्ति और ऊर्जा का खेल है जिसमें खिलाडिय़ों द्वारा खेल भावना से यह कबड्डी का खेल खेला जाता है हमारे हिंदू समाज को आज की परिवेश में ऐसे ही संगठित और सक्रिय होने की नितांत आवश्यकता है जिससे हम अपने भारत माता और सर्व हिंदू समाज की रक्षा कर सके इसके लिए हम सभी मिलकर समाज की सुरक्षा का दायित्व लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति के सुख और दुख में साथ देने का कर्तव्य निभाएं कबड्डी के साथ-साथ हम अपने गांव की रक्षा, समाज की सुरक्षा ,माताओं बहनों की रक्षा के लिए सदैव संगठित और सक्रिय होकर एकजुट रहे साथ में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने भी आयोजक समिति को संबोधित करते हुए अपने हिन्दू समाज की रक्षा के लिए हम सभी मिलकर एक दूसरे का सम्मान करें,और संगठित रहे, आयोजन के लिए समिति को हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!