Uncategorized

जिला मराठा समाज के पुन: अध्यक्ष बने दीपक लोंढे


धमतरी। 21 जून को धमतरी जिला मराठा समाज के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आम सभा रखी गई। जिसमें सर्वप्रथम बीते 2 साल के आय-व्यय का पूर्ण जानकारी समाज के कोषाध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़ द्वारा दिया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने समाज में कुरीतियों एवं आगे समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर अपने विचार विस्तार से रखें और नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक लोंढे ने उन्हें आश्वासन दिया कि दिए गए विचार एवं निर्देशों को हम पूर्ण करने का सफल प्रयास करेंगे। अनिल सालुंके, शिरोमणि राव घोरपडे , विनोद राव रणसिंह,गोपाल राव रणसिंह,श्रीमति कविता बाबर श्रीमति नम्रता माला पावर सतीश पवार एवं अन्य वरिष्ठ जनों ने समाज को नई दिशा देकर उत्तरोत्तर प्रगति करने पर विचार रखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!