करेठा में महान पंथी कलाकार देवदास बंजारे के पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

धमतरी। ग्राम करेठा में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेशों को पंथी नृत्य के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले महान पंथी कलाकार स्वर्गीय देवदास बंजारे जी के सतलोक गमन दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में शामिल हुए युवा समाजसेवी कोमल संभाकर ने स्वर्गीय देवदास बंजारे जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत कला और पंथी नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाई। बाबा गुरु घासीदास जी के मानवता, सत्य, समानता और भाईचारे के अमर संदेशों को उन्होंने विश्व के 64 देशों तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।विनोद डिंडोलकर ने पंथी के महत्व को बताकर समाज में जागरूकता की बात की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकेश गायकवाड़, बुधराम टंडन, किशन कुर्रे, सूरज सोनवानी, यशवंत गायकवाड़, तुलेश्वर गायकवाड़, राकेश घोघरे, गोपी टंडन, मयंक टंडन, चुमेश कोसरे सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।