Uncategorized

चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ,जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेश मरकाम के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 परियोजना समन्वयक श्री नीलम साहू ने बच्चों को बाल अधिकार 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को मिलने वाले विशेष मानवाधिकार हैं। ये अधिकार हर बच्चे को जाति, लिंग, धर्म या आर्थिक स्थिति से परे बिना किसी भेदभाव के मिलते हैं। मुख्य बाल अधिकार संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार सम्मेलन के अनुसार बाल अधिकारों को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा गया है जीने का अधिकार हर बच्चे को जीवित रहने, अच्छा स्वास्थ्य, भरपेट भोजन और चिकित्सीय देखभाल पाने का हक है। विकास का अधिकार बच्चों को अच्छी शिक्षा, खेलने का समय और अपनी प्रतिभा को विकसित करने के पूरे अवसर मिलने चाहिए। सुरक्षा का अधिकार बच्चों को हिंसा, शोषण, बाल श्रम, और दुर्व्यवहार से बचाना जरूरी है सहभागिता का अधिकार बच्चों को अपने विचार व्यक्त करने और समाज की गतिविधियों में अपनी बात रखने की आज़ादी है। साथ ही साथ बच्चों को गुड टच (अच्छा स्पर्श) वह शारीरिक संपर्क है जो सुरक्षित और प्यार का अहसास कराए, जैसे माता-पिता का गले लगाना। बैड टच (बुरा स्पर्श) वह अनुचित संपर्क है जिससे डर, असहजता या असुरक्षा महसूस हो, जैसे किसी का निजी अंगों (प्राइवेट पार्ट्स) को छूना या गलत नीयत से पास आना ,पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, श्री गुनेश कुमार सेन केस वर्कर ने बताया कि बाल अपराध, साइबर अपराध बाल शोषण, यौन शोषण,बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करीसोशल मीडिया प्रयोग के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 24 घंटे 7 दिन संचालित होने वाले निशुल्क आपातकालीन 1098 टोल फ्री सेवा है जो संकटग्रस्त बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण हिंसा या बाल अधिकार के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर बिना डर के अभिभावक, शिक्षक, पुलिस,112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया 181 सखी वन स्टॉप, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दिया इस कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष सदस्य, प्राचार्य सी डी रात्रे एवं शिक्षक गण प्यारे बच्चे उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!