Uncategorized

दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले महापौर रामू रोहरा

धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री देव सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। महापौर ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किरण सिंह देव संगठन के लिए समर्पित और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता हैं। सड़क दुर्घटना में उनके घायल होने की जानकारी से कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता थी। दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से संगठन और प्रदेश की सेवा में जुटें।
महापौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री देव जल्द स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्व की तरह करेंगे। इस अवसर पर महापौर ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!