Uncategorized

शीतल जल पिलाकर शुरू किया स्काउट गाइड का सेवा कार्य,10 वर्षों से निरंतर किया जा रहा प्याऊ घर का संचालन

जिला आयुक्त चेतन हिन्दूजा ने लोगों से किया स्काउट से जुड़ने का आह्वान

नगर निगम के जल विभाग के प्रभारी ने श्री फल फोड़कर की पूजा अर्चना

धमतरी। भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ धमतरी के द्वारा शुक्रवार को कलेक्टरेट रोड धमतरी में प्याऊ घर का प्रारंभ जिला आयुक्त चेतन हिंदुजा, स्थानीय संघ चेयरमेन विजय साहू, स्थानीय संघ अध्यक्ष नेतु राम यादव, पूर्व अध्यक्ष डीपेंद्र साहू, जिला संघ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गजानन साहू, यशोदा सोनकर, अखिलेश सोनकर, डोलेश्वरी साहू, जनपद सदस्य अनीता यादव, ईश्वरी नेताम, जनपद सदस्य शिव नेताम, नरेंद्र निर्मलकर, गाइड कैप्टन ललिता साहू, रोवर कुणाल खरे आदि की उपस्थिति किया गया। राज्य आयुक्त सोमनाथ यादव के निर्देशन, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदाले के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी के आदेश अनुसार शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य शुरू किया गया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डीपेंद्र साहू ने उद्बोधन में बताया कि स्काउट गाइड के द्वारा विगत 10 वर्षों से प्याऊ घर का संचालन करके बच्चों में सेवा भाव जागृत करना एवं समाज में जल संरक्षण के महत्व को समझने का प्रयास किया जा रहा है। चेयरमेन विजय साहू ने स्काउट गाइड के बच्चों को सेवाभावी होने एवं अपने चरित्र का निर्माण करने पर स्काउट गाइड संस्था की सराहना किया। स्थानीय संघ अध्यक्ष नाथूराम यादव ने स्काउट गाइड को स्वयं जलकर प्रकाश देने अर्थात स्वयं कार्य करके दूसरों को कार्य करने के लिए प्रेरित करने का उचित मंच कहा। जिला आयुक्त चेतन हिंदुजा ने स्वयं झाड़ू लगाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई कर सेवा कार्य को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड की सेवा कार्यों के लिए अलग पहचान है। संस्था के माध्यम से किये जाने वाले कार्य के जरिये बच्चों से लेकर अन्य लोगों में सेवा का जज्बा पैदा होता है। आज के समय में देश की सबसे बड़ी जरूरत लोगों में सेवा भावना का विकास करना है। अपने दायित्वों को स्काउट एवं गाइड द्वारा बेहतर तरीके से पूरा किया जा रहा है। श्री हिन्दूजा ने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड संस्था से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाजसेवियों को बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेदन किया। नगर निगम जल विभाग प्रभारी अखिलेश सोनकर ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोका जा सकता है एवं सुशासित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। अतः सभी नागरिकों को स्काउट गाइड के महत्व को समझना चाहिए एवं कार्य करना चाहिए। जनपद सदस्य अनिता यादव ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से अनुशासन की सीख मिलती है साथ ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। जो बच्चे आज स्काउट में सेवा कर रहे हैं वे अच्छे अनुशासन आैर व्यक्तित्व निर्माण के साथ कल के समय में देश का भविष्य साबित होंगे। इस आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि स्काउट के द्वारा देश का भविष्य तैयार किया जा रहा है। प्याऊ घर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री के स्काउट गाइड बच्चे एवं सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के बच्चों ने कार्य किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मोहित राम बनपेला स्थानीय संघ सचिव ने एवं आभार व्यक्त सोहनलाल साहू स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!