Uncategorized

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही

जरीकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम कोरगांव,कमार पारा मे संतराम पहरिया द्वारा अपने बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।जिसके पास से 10 लीटर वाली 1 जरीकेन में 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000 रूपये रूपये,बिक्री रकम 230 रुपये,जुमला 2230रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 10 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी संतराम पहरिया ग्राम कोरगांव कमार पारा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में अपराध क्र.128/24 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त सफलता में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत,सउनि.अजय बनारसी ,गोविन्दा धृतलहरे,राकेश साहू,धर्मेन्द सोरी,नवीन टंडन,कीर्तन सोनकर,किशन सोनकर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!