Uncategorized

भाजपा की नजर में सत्ता से सवाल पूछने वाला हर व्यक्ति अराजक है- गौतम वाधवानी


धमतरी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कहा की पूरे भारत देश में आज भाजपा के खिलाफ लहर है एक तरफ़ विपक्ष में बैठे इंडिया गठबंधन के तमाम नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर दिल्ली के राम लीला मैदान में एक नवम्बर को वोट चोर गद्दी छोड़ रैली आयोजित कर रहे हैं साथ ही दिल्ली में युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज और अराजकता के मुद्दे को उठाते हुए वोट चोर का सबूत पेश करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग पूरा विपक्ष और जंतर मंतर में बैठे युवा करेंगे तो वही भाजपा जो लोग सत्ता से सवाल पूछने वालो को अराजक कह रही है असली लोकतंत्र की लड़ाई जहाँ राहुल गांधी लड़ रहे हैं तो वही उच्च चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए सत्ता पक्ष आगे आ रहा है अब देश में सवाल तो उठना लाजिमी है जब घेरे में ज्ञानेश कुमार जी है और विपक्ष और जेन जी युवा वर्ग ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछ रहा तो भाजपा उसको बचाने के लिए लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली निकाल कर देश का ध्यान भटकाने का नाकाम प्रयास कर रही है भाजपा के नेताओ से पूछना चाहिए कि जो लोग दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे थे उनके ऊपर लाठीचार्ज करना बिहार में बर्बरता पूर्वक युवाओ को मारना युवाओ के ऊपर पैलेट गन का इस्तेमाल करना ये कहा का न्याय है क्या युवाओ के ऊपर इस सरकार ने अराजकता कर अत्याचार नहीं किया। दिल्ली किसके द्वारा भेजे गए गुंडे थे जो भीड़ में शामिल होकर अराजकता फैलाते हुए प्रोटेस्ट कर रही बहनो के कपड़े फाड़ कर उनको शर्मसार किया गया आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भाजपा के लोग यह बताए जब मणिपुर जल रहा है। महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम लगातार इजाफा हो रहा है राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के सबूत पेश कर रहे है आपको वोट देने वाला युवा वर्ग आज आपसे सवाल पूछ रहा है तो वह अराजक कैसे हो गया बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रेली वोट चोरी करने वालो को बचाने की नाकाम कोशिश की जा रही है जो अब इस देश की जनता भली भांति समझ चुकी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!