Uncategorized

संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनाव के सम्बंध में युकां प्रदेश प्रभारी ओझा ने कांग्रेसियों की ली बैठक

धमतरी। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा का प्रथम शहर आगमन हुआ। उनके साथ प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी आशीष द्विवेदी, अनुप वर्मा भी शामिल थे। राजीव भवन में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक रखी गई जिसमें संगठन की मजबूती एवं आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के सम्बंध में चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, धमतरी के विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, कुलेश्वर देवांगन, तारिक़ रज़ा क़ादरी, विजेन्द्र रामटेके, कृष्णा मरकाम, प्रमोद कुंजाम, गीताराम सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, अनूप नेताम, पुखराज साहू, सोहेल खान, वतंजली गोस्वामी, लीली श्रीवास, भागवत साहू, विशु देवांगन, तोमेश साहू, धर्मेंद्र पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!