Uncategorized

ग्राम छाती में भगवान विश्वकर्मा के विसर्जन एवं नाचा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे लेखराम साहू


धमतरी । ग्राम पंचायत छाती जिला धमतरी में समस्त राजमिस्त्री संघ एवं ग्राम वासियों के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा के विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात छन्नू मन्नू नाचा पार्टी ग्राम निपानी का आयोजन ग्राम छाती के हृदय स्थल बाजार चौक में ग्रामीणों द्वारा फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात लेखराम साहू द्वारा दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने समस्त ग्राम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जो निर्माण, सृजन और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहनलाल साहू उपाध्यक्ष नुरेंद्र कंवर सचिव चंद्रकांत सरपंच श्रीमती दानेश्वरी यादव रमेश यादव उप सरपंच शिव चंद्राकर जोन अध्यक्ष चैतराम साहू अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर छाती डोमार पटेल अध्यक्ष सर्व समाज पवन बघेल विधायक प्रतिनिधि लल्लाराम साहू लक्ष्मी नारायण साहू सेक्टर अध्यक्ष नारद साहू जोन उपाध्यक्ष प्रीतम साहू सरपंच प्रतिनिधि फल्लेश साहू सेक्टर उपाध्यक्ष धर्म साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूषण सिरदार राजेंद्र चंद्राकर नरेंद्र साहू एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!