Uncategorized

शहर के हृदय स्थल में गणपति बप्पा की महाआरती में शामिल रहे जनप्रतिनिधि

शहर की गौरवशाली धार्मिक परंपराओं में समाहित है रिश्तो का निश्चल बंधन-: विजय मोटवानी


धमतरी। शहर के हृदय स्थल में आधुनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 41 वर्ष से स्थापित किया जा रहे हैं गणेश प्रतिमा स्थल पर भगवान गजानंद स्वामी की महा आरती भक्त जनों द्वारा की गई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की मुख्य यजमान के रूप में समाज सेवी मनीष चंद्राकर दंपती द्वारा पूजा अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। वही इस आयोजन के लिए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि शहर की गौरवशाली परंपरा में भक्ति के साथ रिश्तो का अटूट बंधन भी समाया हुआ है जो आगामी पीढ़ी के लिए एक संस्कार है। उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, रितेश शर्मा, संजय अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,नरेश श्रोती, गोपाल कटारिया,नरेंद्र लोढा, पप्पू सोनी, आशीष अग्रवाल, आशीष थिटे,आकाश अग्रवाल, जीतेंद्र पींचा, विनोद जैन,पवन अग्रवाल,दीपक चौबे, विष्णु गिलहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!