Uncategorized

बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है- बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने परखंदा मे ली नुक्कड़ सभा

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। ग्राम परखंदा मे आयोजित कांग्रेस के नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में मजदूर और किसानों का कमर टूट चुकी है। महंगाई पर मोदी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के रुपयों को बड़े बड़े उद्योगपतियों के जेबों में भर रहे हैं। जीएसटी के पैसों को अगर आज विकास में लगाया जाता तो महंगाई नहीं बढ़ती। 10 साल में युवाओं की बेरोजगारी में बढ़ोत्तरी हुई हैं। जिस पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस सरकार के आने से किसानों के खाद और बीज में जीएसटी मुक्त कर देंगे। महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख दिया जायेगा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिपं सभापति तारिणी चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी विनोद तिवारी, पूर्व अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, विधानसभा संयोजक मोहन लालवानी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत साहू, अश्विनी राजपूत, जानसिंग यादव, भीखम यादव, रुपेश चन्द्राकर, महिम शुक्ला, रिजवान रिजवी, कुलदीप कश्यप, संध्या कश्यप, सुमेरी साहू, तुलसी राम साहू, नरेन्द्र ढीढी, सुबोध झा, कल्याण साहू, पूनम साहू, रुख्मणी साहू पुनु राम निषाद, भोला निषाद, भूषण साहू, लखन निर्मल कर, दुष्यंत ढीढी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!