Uncategorized

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कुरुद में जनसम्पर्क कर चुनावी सभा ली

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार शाम कुरुद में पैदल जनसम्पर्क करने के बाद चुनावी सभा ली।जिसमें उन्होंने कांग्रेस की न्याय गारंटी योजना का जिक्र कर इसे सभी वर्गो के खुशहाली के लिए बनाई गई योजना बताते हुए केंद्र में सरकार बनाने आर्शीवाद मांगा। 23 अप्रैल को शाम क्षेत्र के दौरे करने के बाद कुरुद पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने मां चंडी मंदिर के दर्शन कर नगर में पैदल रैली निकाल जनसम्पर्क किया।जिसके बाद पुराना बाजार चौक में आमसभा को सम्बोधित किया।जिसे पहले पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, विधानसभा चुनाव संचालक नीलम चंद्राकार,पूर्व विधायक लेखराम साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर आदि ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को जिताने अपील की। ताम्रध्वज साहु ने कहा कि वे यहां आप लोगो के बीच पारिवारिक रिश्ता बना कर अपनापन पाने आएं है।उन्होंने कहा कि वे सिर्फ सांसद बनकर नहीं बल्कि सभी के सुख दुख का साथी बनकर रहेंगे।देश की हर महिला को उसका हक़ और सम्मान मिलेगा, जब लागू होंगी नारी न्याय की पांच गारंटियां ये क्रांतिकारी कदम हर महिला को आत्मनिर्भर बनाएगी, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

मज़बूत होगी देश की महिलाएं, ये कांग्रेस पार्टी की पक्की गारंटी है। कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू व आभार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस जन संपर्क रैली व सभा में जिला प्रभारी विनोद तिवारी, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना,मोहन लालवानी, राजकुमारी दीवान,तारिणी चंद्राकर सुमन साहू, भरत नाहर, प्रभात राव मेघा वाले,शारदा साहू जनपद अध्यक्ष, प्रमोद साहू, देवव्रत साहू, जानसिंह यादव, रामेशर साहु , राजू साहू योगेश चन्द्राकर,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!