विश्व यादगार दिवस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,सड़क दुर्घटना में मृत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिविल लाइंस धमतरी के तत्वावधान में घड़ी चौक में सड़क दुर्घटना में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि मणि शंकर चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी, मोनिका मरावी डीएसपी एवं यातायात प्रभारी जिला धमतरी, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल शर्मा तथा पार्षद राकेश चंदवानी पार्षद मोटर स्टैंड वार्ड थे। कार्यक्रम का प्रारंभ परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में दिव्य गीत से हुआ तथा ब्रह्माकुमारी बहनों ने अतिथि जनों का तिलक एवं पुष्प देकर स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विश्व यादगार दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा माह नवम्बर के तीसरे रविवार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है वर्तमान समय में सड़क दुर्घटना को अत्यंत दर्दनाक तथा भयावह बताते हुए सामाजिक पारिवारिक आर्थिक तथा मानसिक क्षति हेतु जिम्मेदार बताया क्योंकि परिवार से किसी भी एक व्यक्ति की दुर्घटना से न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज में इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है क्योंकि आजकल लापरवाही के साथ चलाए जा रहे वाहनों में चाहे वह किसी भी प्रकार का हो लोगों में संयम और संतुलन का अभाव है यही कारण है की दुर्घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है प्रतिवर्ष लाखों लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और यदि हम सावधानी पूर्वक आत्मिक संतुलन व संयम पूर्वक गाड़ी चलाएं तो निसंदेह समाज में हम सड़क दुर्घटना को रोकथाम में सहयोग दे सकते हैं और इसके लिए आध्यात्मिकता को अपनाने के लिए जोर दिया ताकि मानसिक शांति से जीवन संतुलित हो सके। इस अवसर पर जिला उपअधीक्षक मोनिका मरावी ने ट्रैफिक नियमों को ईमानदारी से पालन करने हेतु सभी सेआग्रह किया । मणि शंकर चंद्रा अपने उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आयोजन को उपयोगी एवं सार्थक बताते हुए कहा कि यह कार्य न केवल पुलिस प्रशासन का है अपितु संपूर्ण जनता गंभीरता से यातायात नियमों का पालन करें तो हम सड़क दुर्घटना को रोकने में सफल हो सकते हैंजिस दिशा में ब्रह्माकुमारी बहाने समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं । तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी जागृति बहन ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सभी को संकल्प कराया तथा सभी ने कैंडल जलाकर ,मौन रखकर मृत आत्माओं को शांति का दान दिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक जन पार्षद गण व्यापारी बंधु तथा ब्रह्म कुमार ब्रह्माकुमारी भाई बहन उपस्थित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
