Uncategorized

मतदान से पहले पुलिस जवानों ने कुरुद में किया फ्लैग मार्च

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। लोकसभा चुनाव के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल के जवानों ने कुरूद नगर में फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा चुनाव में किसी भी गली मोहल्ला में कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। कुरूद टी आई अरुण कुमार साहू ने बताया कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में पुलिस बल तैनात है। सभी मतदान क्षेत्र में विशेष निगरानी में ही निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान होगा। फ्लैग मार्च कुरूद थाना, पुराना बाजार, सरोजनी चौक, कारगिल चौक होते हुए नगर भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!