Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भाजपा का ध्वजारोहण करने के फेक वीडियो मामले में विधायक अजय चन्द्राकर मानहानि का मामला दर्ज कराने पहुंच कोर्ट

कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय पेज व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नेहा राठौड़ द्वारा अपनी पेज में किया गया था पोस्ट

श्री चन्द्राकर ने उनकी व भाजपा की छवि खराब करने के प्रयास का लगाया आरोप

धमतरी। एक पुराने मामले में मानहानि केस करने आज पूर्व मंत्री व वर्तमान कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर जिला न्यायालय पहुंचे जहां उन्होने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में 15 अगस्त 2026 को राज्य सरकार उन्हें धमतरी जिले के स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया था, जहां उन्होने ध्वरोहण किया। इस दौरान सोशल मीडिया में एक वीडियो प्रसारित किया गया। जिसमें यह बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। और इस षडय़ंत्रकारी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इस वीडियो को कांग्रेस नेत्री व मीडिया सेल प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय पेज व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नेहा राठौड़ द्वारा भी अपनी पेज में पोस्ट किया गया। ताकि उनकी व भाजपा की की छवि खराब की जा सके। जिसके खिलाफ आज मानहानि का मामला भाजपा नेताओं के साथ दर्ज कराया जायेगा। यह उन सभी लोगो के लिए सबक होगा जो फेक वीडियो व इमेज के माध्यम से किसी की छवि खराब करे का प्रयास करते है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है वह भाजपा से आमने सामने की लड़ नहीं सकती है इसलिए ऐसे हथकंडे अपनाकर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास करती है। और युक्त वीडियों का राजनीतिक तौर कांग्रेस द्वारा दुरुपयोग किया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकार बैस महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, शशि पवार, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, भानू चन्द्राकर, चेतन हिन्दूजा, दयाराम साहू, मालक राम साहू, कौशिल्या देवांगन, कवीन्द्र जैन, एमआईसी मेम्बर नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, अशोक सिन्हा, ज्योति जैन, प्रियंका सिन्हा, खूबलाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!