Uncategorized

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल दुर्ग में खुली जेल (ओ.सी.आई.) का शुभारंभ, रहेंगे 30 बंदी

आज हिमांशु गुप्ता, डीजी जेल के कर कमलों से केंद्रीय जेल, दुर्ग में खुली जेल (ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन -ओ.सी.आई.) का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मनीष संभाकर (जेल अधीक्षक) एवं जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी और कैदी उपस्थित रहे।
यह एक यूनीक कांसेप्ट है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की ओपन जेल प्रारंभ की गई है। दुर्ग जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है।
इस ओपन जेल में 30 बंदी रहेंगे। ये बंदी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगे तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!