Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे सिहावा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का धमतरी आगमन हुआ। वे दो दिनों तक धमतरी जिले के प्रवास रहेंगे। सबसे पहले वे सिहावा विधानसभा पहुंचे जहां उन्होने रेस्ट हाउस सिहावा में कार्यकर्ताओं से भेंट की। आगामी चुनावी तैयारियों व विभिन्न विषयों पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। रेस्ट हाउस पहुंचने पर उनका भाजपा अजजा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नागेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। बता दे कि आज ही वे धमतरी विधानसभा पहुंचेेंगे व कल कुरुद विधानसभा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!