Uncategorized

कोसमर्रा चोरी का खुलासा: दो चोर व चोरी का सोना गलाकर बिस्किट बनाने वाले रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना भखारा एवं सायबर की संयुक्त कार्यवाही

प्रार्थी कृष्ण कुमार कोसरे, निवासी ग्राम कोसमर्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 13 मई को वह अपने परिवार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में ग्राम अभनपुर गए हुए थे। 17 मई को वापस लौटने पर उनके मकान का मुख्य दरवाजा एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया। चोरी गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 50,700 रुपये थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिस पर थाना भखारा पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही घनश्याम यादव 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।आरोपी ने अपने साथी हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि दोनों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों ने आपस में जेवरात का बंटवारा कर लिया तथा नगदी राशि खर्च कर दी।आरोपी घनश्याम यादव के मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त कुदारी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार करते हुए अपने हिस्से के चोरी के जेवरात बरामद कराए।जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी गए सोने के गुलबंद को बेचने के उद्देश्य से आरोपी हेमन्त ने अपने परिचित ओमप्रकाश सोनी 30 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-2, रायपुर को दिया था। पूछताछ में ओमप्रकाश सोनी ने उक्त सोने के गुलबंद को गलाकर सोने का बिस्किट बनाना स्वीकार किया, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत बरामद कर जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें सोने की बाली, नथ, लॉकेट, टॉप्स, मंगलसूत्र, गुलबंद हार, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, माला एवं अन्य जेवरात शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त एक कुदाली भी जप्त की गई।आरोपी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी द्वारा चोरी के गुलबंद हार को बेचने हेतु रायपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी को दिया गया था, जिसे गलाकर तैयार किए गए 10 ग्राम वजनी सोने के बिस्किट के रूप में बरामद कर जप्त किया गया।कुल मिलाकर तीनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 10 ग्राम सोने का बिस्किट एवं घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद कर विधिवत जप्त की गई है।तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 331(4), 305 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!