महापौर रामू रोहरा के करकमलों से अंबेडकर भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

धमतरी। दानीटोला वार्ड स्थित अंबेडकर भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर रामू रोहरा के करकमलों से विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अंबेडकर भवन सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से समाज के लोगों को बैठकों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं सामुदायिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद अज्जू देशलहरे, बौद्ध समाज जिला अध्यक्ष दीपक वैद्य, पालन हार मेश्राम, ज्ञानी राम रामटेके, उमाकांत वैद्य एवं दिनेश रामटेके सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

