सेवापखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल गंगरेल के सभी बूथों में विविध कार्यक्रम हुए आयोजित -मोनिका देवांगन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशन में 6 अप्रैल (पार्टी स्थापना दिवस) से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (समरसता दिवस) के अवसर पर “सेवापखवाड़ा” का आयोजन भाजपा मंडल गंगरेल के अंतर्गत अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ किया गया। इस दौरान मंडल के सभी बूथों में सेवा, समर्पण, जनसंपर्क एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजपा मंडल गंगरेल की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में यह अभियान योजनाबद्ध रूप से संचालित हुआ, जिसमें मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी रही।सेवा पखवाड़ा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं के लाभ, उनकी वर्तमान स्थिति एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे पात्र नागरिकों की भी पहचान की गई, जो अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी समय में लाभ दिलाने के लिए आश्वस्त किया गया। इसके साथ ही योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान भी चलाया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं से जुड़ सकें।इस दौरान प्रमुख रूप से केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा राज्य सरकार की योजनाएं जैसे महतारी वंदन योजना , कृषक उन्नति योजना , गोधन न्याय योजना,श्री राम लला दर्शन योजना,आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पार्टी में लंबे समय से योगदान दे रहे वरिष्ठ जनों का एवं विभिन्न समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।साथ ही सेवापखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, हितग्राही संपर्क अभियान एवं संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर मंडल के विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल गंगरेल की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि “सेवापखवाड़ा” के माध्यम से पार्टी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार संगठित प्रयासों से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा।