Uncategorized

रत्नाबांधा से मुजगहन तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर विधायक ओंकार साहू ने किया स्थल निरीक्षण

रत्नाबांधा से मुजगहन तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, समयसीमा एवं पेड़ों की कटाई से जुड़े पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विधायक श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
श्री साहू ने कहा कि यह 4-लेन सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे धमतरी क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!