आमदी में अम्बेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई,विधायक ओंकार साहू हुए शामिल

विधायक ओंकार साहू के निज निवास आमदी में अम्बेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया।
विधायक ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुनिता साहू , कविता साहू , ललिता पटेल , अनिता ठाकुर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।