Uncategorized

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की विष्णुदेव साय वाली डबल इंजन सरकार के सुशासन में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा – इंदर चोपड़ा

किरण सिंह देव के पुन: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक ने दी बधाई


धमतरी । केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की विष्णुदेव साय वाली डबल इंजन सरकार के सुशासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किया जा रहा है उक्त बाते पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने चर्चा के दौरान कही। इंदर चोपड़ा ने किरण सिंह देव के पुन: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा संगठन ने लगातार बेहतर कार्य किया है। अब पुन: और भी ज्यादा उत्साह व ऊर्जा के साथ भाजपा संगठन प्रदेश व पार्टी हित में कार्य करेगी। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकास की गंगा बहा रहे है। एक साल के कार्यकाल में धमतरी जिले सहित प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये गये। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होने धमतरीवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। श्री चोपड़ा ने कहा कि धमतरी के एकलव्य मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात वही मुख्यमंत्री ने 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया। धमतरी को पिछले 1 वर्ष में जब से प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन की सरकार आई है उसके साथ ही करोड़ों की सौगात मिलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री धमतरी के प्रवास पर थे तब उन्होंने विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया वहीं स्वामित्व कार्ड वितरण किया। युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को सुगम बनाने के लिए हाईटेक लाइब्रेरी के रूप में नालंदा परिसर धमतरी में बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। गौरव ग्राम कंडेल में नवीन कॉलेज भवन की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से की है इसके साथ ही बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय में विधि संकाय के संचालन के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान किया है। आगे भी भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के लिए अग्रणी रहेगी। श्री चोपड़ा ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भाजपा तैयार है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को जीत दिलाने समर्पित है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!