जिला भाजपा मंत्री डॉ बीथिका विश्वास है महापौर पद के सशक्त दावेदार
धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक गतिविधियो में है सालों से सक्रिय
योग्य, जागरुक, सक्रिय नेत्री उतर सकती है पार्टी व शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा

धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण के तहत धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। जिसके पश्चात चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। लगातार दावेदार सामने आ रहे है। इसी बीच भाजपा से सक्रिय नेत्री डॉ बीथिका विश्वास की दावेदारी की चर्चा शहर में जोर शोर से हो रही है। उल्लेखनीय है कि डॉ बीथिका विश्वास स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और उन्ही के सिद्धांतो पर कार्य करते हुए समाज व विश्व कल्याण को उद्देश्य मानती है। स्वामी जी के आदर्शो से समाजहित की ओर महापौर के रुप में तेजी से अग्रसर होना चाहती है। बता दे कि डॉ बीथिका विश्वास 2008 से भाजपा की सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता है। पूर्व में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुकी है। वर्तमान में जिला मंत्री भाजपा व भोथली मंडल प्रभारी, व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के जिला संयोजक है उक्त जिम्मेदारी पर वे खरा उतर रही है। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियो में वे सक्रिय है। पतंजलि योग समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष, बंगाली समाज 2 कार्यकाल के पूर्व जिला अध्यक्ष, योग शिक्षक रही चुकी है। वर्तमान में प्रांत स: प्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल महिला, नारी शक्ति पर्यावरण छ.ग. सदस्य है। और दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है। धर्म रक्षा वाहिनी की पूर्व जिला संयोजक है। इसी प्रकार विभिन्न जिम्मेदारियों पर खरा उतरती रही है। शहर हित व विकास के मुद्दे पर हमेशा मुखर रही है। शहरवासियों की जरुरतो व मांगो से भलिभांति परिचित है। योग्य शिक्षित व सक्रिय नेत्री है। ऐसे में यदि पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वे शहरवासियों व पार्टी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए महापौर के रुप में निर्वाचित हो सकती है।
उच्च शिक्षित व जागरुक नेत्री है डॉ विश्वास
डॉ बीथिका विश्वास की प्राथमिक शिक्षा ग्राम कौन्दकेरा, राजिम में हुई। उन्होंने एम.ए. राजनीति शस्त्र पी.जी. कॉलेेज धमतरी से एवं एम.ए. समाजशास्त्र, एम.ए. हिन्दी साहित्य की शिक्षा रविशंकर विवि. रायपुर से अर्जित की है। इसके अतिरिक्त एम.ए. योगशास्त्र की शिक्षा पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से ली है। वहीं बीएमएस -तीन, आयुर्वेद रत्न पैरामेडिकल, एमपीडब्ल्यू की डिग्री भी उनके पास है। इससे स्पष्ट है कि डॉ विश्वास उच्च शिक्षित व जागरुक नेत्री है। ऐसे में यदि उन्हें मौका मिले तो शहर विकास व शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर सकती है।
