Uncategorized

अधारी नवागांव वार्ड से मो. साहिल अहमद ने की कांग्रेस से दावेदारी

सालो से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में कर रहे कार्य, वार्ड में सक्रियता का मिल सकता है लाभ


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत वार्डो का आरक्षण हुआ जिसमें वार्ड क्रमांक 8 अधारी नवागांव अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त रिजर्व हुआ है। जिसके पश्चात वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। उक्त वार्ड से कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रुप में मो. साहिल अहमद के नाम की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस नेता साहिल अहमद सालों से पार्टी में सक्रिय है। पार्टी द्वारा समय-समय पर उन्हें कई जिम्मेदारियां दी गई है। सभी पर वे खरा उतरे। बता दे कि 2005 से 2009 तक युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य किया। 2009 से 2012 तक युवा कांग्रेस के सहसचिव के पद पर पदस्थ रहे। 2012 से 2014 तक युवा कांग्रेस जिला सचिव के पद पर कार्य किया। 2015 से 2017 तक मजदूर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर पदस्थ रहें। 25 मार्च 2019 से ऑटो आनर्स एसोशियेशन धमतरी के कार्यवाहक अध्यक्ष के रुप में चुने गए, जो आज तक अध्यक्ष है। 26 अक्टूबर 2021 से 2023 तक राष्ट्रीय मजदुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे।
ज्ञात हो कि 2005 से वर्तमान तक राजनीति से जुड़कर कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते रहे है। वे निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा सालो से कर रहे है। विगत 15 सालो से अधारी नवागांव वार्ड में सक्रिय होकर सभी समाज के साथ मैत्री व मित्रतापूर्ण भाव से जुड़े हुए है। बता दे कि मो. साहिल अहमद पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियो में सक्रिय रहते है। आयोजनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। मजदूर वर्ग के हितों के लिए सालों से कार्य कर रहे है। वार्ड में समस्या व मांगो के प्रति हमेशा गंभीर रहे। वार्डवासियों के सुख दुख के कार्यक्रमो में उनके सहभागी बनते रहे है। ऐसे में मिलनसार सक्रिय युवा नेता को यदि कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो वे वार्ड में पुन: कांग्रेस का परचम लहरा सकते है। पार्टी एवं वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतर सकते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!