21 वे दिन भी पटवारियों का हड़ताल रहा जारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिया समर्थन

धमतरी- गांधी मैदान में 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों का आंदोलन लगातार जारी है. आज 21 वे दिन भी पटवारी हड़ताल पर रहे. आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक चंदू लाल चंद्राकर ने टीम के साथ हड़ताल स्थल पहुँच कर पटवारियो की मांगो को समर्थन दिया. पटवारियों की हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में चार सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है. इनमें विभागीय वेतनमान के अनुसार पटवारी संवर्ग से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करना, पीवी ऐप बंद कर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई करना और पटवारियों के खिलाफ की गई द्वेषपूर्ण कार्रवाई को निरस्त करना शामिल है.बता दे कि पटवारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल से राजस्व संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैँ लोग कार्यों के लिए परेशान हो रहे है. सामने धान खरीदी शुरू होने वाली है ऐसे मे यह व्यवस्था भी प्रभावित हो सकता है.
