Uncategorized

आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

बीते शाम फरसियां बोडऱा मार्ग पर गिरा आसमानी कहर


धमतरी। मौसम में बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही जानमाल के नुकसान का कारण भी बन रहा है। धमतरी जिले मे बीते शाम हुई बारिश व तेज हवाओं के बीच आसमानी बिजली गिरी, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगरी ब्लाक अन्तर्गत फरसियां बोडऱा मुख्य मार्ग पर शाम लगभग साढ़े 6 से 7 बजे के बीच तेज बारिश के साथ बादल गरज रहे थे इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर गिरी जिससे वहां मौजूद मजदूर गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई जबकि जीतेन्द्र सिन्हा, पोषण ध्रुव, रुपेश ध्रुव गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगो में दहशत का माहौल रहा लोगो की मद्द से तत्काल घायलों को नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया व अन्य तीन घायलों का उपचार शुरु हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!