मूलभूत सुविधा को तरस रहा है नगर निगम धमतरी, हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रहे हैं महापौर – ओंकार साहू
महापौर के आंखों में पट्टी बंधी हुई है जनता का दुख दर्द उन्हें नजर नहीं आता - दीपक सोनकर

धमतरी। सात दिवसी धरना प्रदर्शन के छठवें दिन विधायक ओंकार साहू सहित कांग्रेस जन समर्थन देने निगम कार्यालय के बाहर धरना स्थल में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नगर निगम धमतरी अपनी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रहे है प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को किस्त की राशि जारी नहीं किया जा रहा है शहरों में सड़क की स्थिति बत्तर है जुमले बाज , बहरूपिया बनकर जनता को ढगने का काम महापौर द्वारा किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि प्रतीकात्मक रूप से हम यहां महापौर को पुतला रखे हुए हैं जिसके आंखों में पट्टी बंधी हुई है जनता का दुख दर्द इनको नजर नहीं आता ये अपने आप में मस्त है। उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी एवं विधायक के पार्षद साथियों द्वारा आयोजित सात दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्राप्त संगठनात्मक समर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते है। धरना स्थल पर पार्षदों के साथ पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, लेख राम साहू,, हर्षद मेहता, पूर्व अध्यक्ष शरद लोहाणा, विपिन साहू, होरीलाल साहू, गोपाल शर्मा,कविता बाबर,अरविंद दोषी, विजय प्रकाश जैन,प्रभात राव मेघा वाले, पार्षद योगेश लाल,सुमन मेश्राम,रामेश्वरी कोसरे,उमा भागी ध्रुव, पूर्णिमा रजक, सूरज गहरवाल, अंबिका सिन्हा, वीणा देवांगन, शबीना अंजुम, ज्ञानेश्वरी कामडे, शास्त्री सोनवानी ,कृष्णा मरकाम, उदित साहू ,पप्पू साहू, गौतम वाधवानी,आकाश गोलछा, राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,विक्रांत शर्मा,रजत सोनकर सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
