Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में सुशासन दिवस का आयोजन


धमतरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार पी एम श्री एम आर डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर,एवं विधायक प्रतिनिधि ज्ञानचंद सिन्हा के करकमलों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर पुष्प व तिलकवंदन के साथ किये। सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री वाजपेई देश के एक सशक्त एवं सुदृढ़ नागरिक थे उनकी कार्यशैली व सहजता सरलता हमारे लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है हम सभी को इस सुशासन दिवस के मौके पर आदरणीय स्व.वाजपेई जी की तरह एक जागरूक व सशक्त नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी भी सजग व जागरूक हो। कार्यक्रम का समापन संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू जी ने सुशासन दिवस की पर बच्चों को संबोधित करते हुए सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!